बुलन्दशहर

शनिधाम की श्रृद्धा पूर्वक धूमधाम से मनाई वर्षगांठ

हवन करके भंडारे के साथ हुआ समापन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर स्थित शनि देव मंदिर की 19वीं वर्षगांठ श्रृद्धा भाव और धूमधाम से मनाई गई।

मंदिर के महंत देव जोशी ने शनिप्रतिमा और नव ग्रहों को नवीन वस्त्र धारण कराकर मनोभाव से सुसज्जित किया। और मंदिर परिसर को फूल मालाओं से सजाया,

भी

गायत्री मंदिर के महंत आचार्य लोकनाथ झा ने हवन संपन्न कराया। यजमान राजेन्द्र प्रसाद आढ़ती, पंकज अग्रवाल नीरज अग्रवाल अशोक गिरी आलोक कुमार अग्रवाल मास्टर शिवकुमार, अजय कुमार, संजय, राजेश कुमार गुल्लन सोनी जी आदि गणमान्य लोगों ने आहुतियां दीं।

आरती उतार कर न्याय के देवता देवाधिदेव शनि महाराज को भोग लगाया गया और प्रसाद वितरण किया गया। सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!