हिंदू एकता विषय पर हुआ प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक व भव्य सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम का सफल आयोजन

ग्रेटर नोएडा:ग्रेटर नोएडा में आयोजित हिंदू एकता समारोह के अंतर्गत 30 व 31 जनवरी को हिंदू एकता विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक तथा 1 फरवरी (शुक्रवार) को पी-3 फ्राइडे मार्केट ग्राउंड में एक भव्य सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
नुक्कड़ नाटक का निर्देशन एवं कोरियोग्राफी श्रीमती अनीता शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा द्वारा की गई। इस नाटक के लेखक आदित्य शर्मा (कक्षा 8 के छात्र) हैं, जिनकी रचना ने समाज में एकता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अरुण अरोड़ा, सुनील त्यागी, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अमित भाटी, परितोष जी, अनीता शर्मा एवं आरडब्ल्यूए के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस अवसर पर (स्वपनिल डांस अकैडमी)द्वारा प्रस्तुत नृत्य “दुर्गा दश प्रहरणी ” आकर्षण का केंद्र रहा। नृत्य की कोरियोग्राफी एवं निर्देशन सारा महेश और अनीता शर्मा द्वारा किया गया।
दोनों कार्यक्रमों को आम जनता से उत्साहजनक सराहना मिली और ये आयोजन हिंदू एकता, सांस्कृतिक मूल्यों एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचाने में सफल रहे।







