शिक्षण संस्थान

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में रमाबाई अम्बेडकर जयंती पर प्रेरणादायी सांस्कृतिक आयोजन

ग्रेटर नोएडा:गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के रमाबाई अम्बेडकर महिला छात्रावास में रमाबाई अम्बेडकर जयंती का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. मनमोहन शिशोदिया तथा महिला छात्रावास की मुख्य अभिरक्षक डॉ. निधि पाल सिंह के संरक्षण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन रमाबाई अम्बेडकर महिला छात्रावास अभिरक्षक डॉ. रेनू यादव एवं डॉ. मंजरी सुमन की देखरेख में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत रमाबाई अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, संगीत, नृत्य, कविता-पाठ, रमाबाई अम्बेडकर के जीवन पर आधारित भाषण तथा बाबासाहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन में रमाबाई के योगदान को दर्शाती संक्षिप्त नाट्य-प्रस्तुति प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

छात्राओं ने छात्रावास को अपने हाथों से बनाई गई पेंटिंग, पोस्टर, सूक्ति-लेख एवं पुष्प-सज्जा से सजाकर आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम में अभिरक्षक डॉ. आरती गौतम, डॉ. आशा पाण्डेय, छात्रावास केयरटेकर निर्मिता, सहयोगी सदस्य प्रीती, मिनाक्षी, राधा सहित बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर डॉ. रेनू यादव ने रमाबाई अम्बेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके प्रेरणास्पद योगदान पर प्रकाश डाला, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मंजरी सुमन द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!