शिक्षण संस्थान
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में बड़े धूमधाम से मनाया गया “हैप्पी हार्ट डे”

ग्रेटर नोएडा:आज जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में “हैप्पी हार्ट डे” बड़े धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने विविध गतिविधियों और खेलों में भाग लिया। प्रधानाचार्या डॉ. रेणु सहगल ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और उनकी सराहना की। बच्चे लाल और सफेद रंग के आकर्षक ड्रेस में बेहद सुंदर लग रहे थे। यह दिन बच्चों के लिए यादगार और आनंददायक रहा।







