बीडीआरडी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ दो दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का शुभारंभ

दनकौर :बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दनकौर में दो दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का शुभारंभ माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन कर विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ शारदे की प्रार्थना के साथ हुई, जिससे वातावरण अनुशासन और सेवा-भाव से ओतप्रोत हो गया।
शिविर के दौरान प्रशिक्षक विकास कुमार और कविता गौतम द्वारा विद्यार्थियों को स्काउटिंग से संबंधित विभिन्न प्रकार की ताल, गाँठें एवं बंधनों की जानकारी दी गई और उनके व्यावहारिक प्रयोग भी समझाए गए।
इस शिविर को सफल बनाने में विद्यालय के स्काउट मास्टर भास्कर सैनी एवं अंजू सिंह का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्काउट-गाइड की गतिविधियों को सीखकर अनुशासन, सेवा और नेतृत्व के गुणों को आत्मसात किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने शिविर को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।







