किसान एकता संघ ने आबादी बचाओ आंदोलन को लेकर की पंचायत

दनकौर : किसान एकता संघ की बैठक गांव गुनपुरा में जगत चौधरी जी के आवास पर हुई जिसकी अध्यक्षता राजेंद्र प्रधान जी ने की व पंचायत का संचालन जिला अध्यक्ष पप्पे नागर ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान जी ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा की गुनपुरा गांव ने सदैव किसानों के हकों के लिए किसान एकता संघ का साथ दिया है इसी लिए आज फिर हम सभी आप के बीच आये है, यमुना प्राधिकरण में बैठे भ्रष्ट अधिकारियों ने किसानों के दमन में कोई कमी नहीं कर रखी 16 फरवरी को इस दमनकारी नीति के विरोध में जनपद गौतम बुध नगर व आसपास के सभी जिलों के हजारों किसान यमुना औधोगिक विकास प्राधिकरण कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे,
इस मौके पर चौधरी राजेंद्र प्रधान जी, चौधरी सोरन प्रधान, बाबा देशराज नागर, श्री कृष्ण बैसला , जोरा भाटी, पंडित प्रमोद शर्मा, सुरेश नम्बरदार, विक्रम नागर, उमेद एडवोकेट, बेगराज महाशय, राकेश सैनी, महेंद्र कसाना, प्रवेश नागर, पवन भाटी, जीतन नागर, अर्जुन सैनी, दीपू सैनी, बबलू सैनी, दुर्गेश शर्मा, कैलाश कसाना, श्रीपाल, ब्रह्मपाल, वैदपाल, बाबा अर्जुन, गंगाराम , सोनपाल मुनीम, गिरिराज सिंह, लक्ष्मीनारायण, सललन पहलवान, सोहनपाल , मांगेराम ,सौरभ , कुलदीप , कपिल कसाना, सुभम कसाना, हिमाचल प्रधान सहित सैकड़ों क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।।







