शिक्षण संस्थान

बीडीआरडी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आशीर्वाद समारोह (फेयरवेल) समारोह का भव्य आयोजन

दनकौर: बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दनकौर ,गौतमबुद्धनगर में सत्र 2025–26 के अवसर पर विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य आशीर्वाद समारोह (फेयरवेल) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जयप्रकाश सिंह ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए और विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई एवं जीवन के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और भी यादगार बना दिया।

समारोह के अंत में छात्र-छात्राओं को स्नेह पूर्वक विदाई दी गई। यह कार्यक्रम सभी के लिए भावनात्मक एवं अविस्मरणीय रहा,इस कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!