पब्लिक इंटर कॉलेज में विदाई समारोह का किया गया आयोजन

जहांगीरपुर:आज पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर गौतम नगर में कक्षा 11 के छात्र / छात्राओं ने कक्षा 12 के छात्र / छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में सभी छात्र / छात्राओं में कई गेम प्रस्तुत किये, नृत्य प्रस्तुत किये , और सभी बच्चों ने अपने विचार रखें , कविताएं सुनाईं

कार्यक्रम में मंच का संचालन कक्षा 11 के आर्यन सोलंकी, खुशाल चौधरी , लवी , छवि ने किया। कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं में मिस्टर फेयरवेल कक्षा 12 B का छात्र विशाल और मिस फेयरवेल कक्षा 12 B की छात्रा प्रियांशी चौधरी रही , प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा के साथ वरिष्ठ पत्रकार सुरेश दिमानिया जी ने मिस्टर फेयरवेल और मिस फेयरवेल का पटका पहनाकर सम्मानित किया। 
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने अपने उद्बोधन में छात्र / छात्राओं से बॉर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने का आह्वान किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये भी दी ! विदाई समारोह में मदन गोपाल शर्मा , संजय कुमार, पौरुष राजन, सीमा अत्री , नेहा शर्मा, पारुल शर्मा, सीमा चौधरी, दीपा, पूजा शर्मा , पीयूष , उजाला एवम समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।







