प्रतिक्रिया:उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास की दिशा में एक दूरदर्शी और प्रभावी पहल- स्वदेश कुमार सिंह(सीईओ, जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज )

प्रतिक्रिया:उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास की दिशा में एक दूरदर्शी और प्रभावी पहल है। यह बजट शिक्षा, कौशल विकास, उद्योग, अधोसंरचना और युवा सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान केंद्रित करता है, जो राज्य को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विशेष रूप से उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रावधान सराहनीय हैं। इससे न केवल शैक्षणिक संस्थानों को मजबूती मिलेगी, बल्कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारपरक अवसर भी प्राप्त होंगे। स्टार्टअप, नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली योजनाएँ युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेंगी।
यह बजट प्रदेश की आर्थिक वृद्धि को गति देने के साथ-साथ सामाजिक समावेशन और क्षेत्रीय संतुलन को भी सुनिश्चित करता है। हम आशा करते हैं कि इन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उत्तर प्रदेश को शिक्षा, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा।
उत्तर प्रदेश सरकार को इस सकारात्मक एवं विकासोन्मुखी बजट के लिए हार्दिक बधाई।



