GNIOT में भारत स्टार्टअप दिवस पर हुआ सेमिनार का आयोजन

ग्रेटर नोएडा:GNIOT इंजीनियरिंग संस्थान के CSE (AI & ML) विभाग एवं CIVIL इंजीनियरिंग विभाग ने Institute–Innovation Council (IIC) के सहयोग से भारत स्टार्टअप दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता की भावना विकसित करना तथा नवाचार के अवसरों की पहचान करना था। सेमिनार में स्टार्टअप की मूल अवधारणाओं, विचारों को बिजनेस मॉडल एवं प्रोटोटाइप में बदलने की प्रक्रिया तथा वर्तमान उद्योग व बाजार प्रवृत्तियों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) धीरज गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। डीन अकादमिक डॉ. संजय कटियार के सहयोग एवं डीन इनोवेशन डॉ. अनुरंजन मिश्रा के समर्थन के लिए संस्थान ने आभार व्यक्त किया।
यह आयोजन विद्यार्थियों में नवाचार एवं स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।







