ग्रेटर नोएडा

Inner Wheel Club of Navin Greater Noida द्वारा फूलों की होली का आयोजन

ग्रेटर नोएडा: Inner Wheel Club of Navin Greater Noida द्वारा आज बड़े हर्षोल्लास और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ “फूलों की होली” मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जेल अधीक्षक बृजेश कुमार जी उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सराहना की।

क्लब की प्रधान अदिति ने सभी से आग्रह किया कि होली प्रेम और सौहार्द का पर्व है, अतः सब एक-दूसरे को प्यार से रंग लगाएं, किसी पर जबरदस्ती रंग न डालें तथा बच्चों की परीक्षाओं का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने जल संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पानी बचाना हम सबका कर्तव्य है और हमें फूलों एवं ऑर्गेनिक गुलाल से ही होली खेलनी चाहिए।

क्लब सदस्य अंकिता सिंह पत्नी( बृजेश कुमार) ने पूरे आयोजन का अत्यंत सुंदर एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन किया। सभी को ऑर्गेनिक गुलाल से तिलक लगाया गया तथा अंडरप्रिविलेज स्कूल के बच्चों को गुजिया एवं गुलाल वितरित किया गया। इसके साथ ही सभी सदस्यों को “सेव वाटर” संदेश देते हुए एक-एक की-रिंग भेंट की गई।

दिल्ली कॉलेज के युवा छात्र-छात्राओं से जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई कि वे पानी को व्यर्थ नहीं बहाएंगे और इसे बचाने का संकल्प निभाएंगे।

क्लब की पूर्व प्रधान अनिता सिंगला ने कहा, “पानी हमारी आने वाली पीढ़ी की धरोहर है, इसे बचाना हमारा धर्म और जिम्मेदारी है।”

इस अवसर पर नोएडा क्लब से ऋतु ढिल्लो एवं अनीता, ग्रीन ग्रेटर नोएडा क्लब से रेखा एवं मंजू तथा नवीन ग्रेटर नोएडा क्लब की सदस्य शैली गर्ग, ईहा श्रीवास्तव, प्रतिभा, पायल, पूजा, दीपा एवं ज्योति सहित सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होलिका दहन एवं होली की शुभकामनाएं दीं और संदेश दिया कि होली प्रेम, स्नेह और सद्भाव का पर्व है, जिसे सभी को मिल-जुलकर सौहार्दपूर्वक मनाना चाहिए।

रिपोर्ट मकुल गोयल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!