किसान मंच

किसान एकता संघ वीवो कंपनी पर 30 मार्च को करेगी बडा आन्दोलन

दनकौर :आज किसान एकता संघ की बैठक कैम्प कार्यालय पर हुई ‌ जिसकी अध्यक्षता श्रीकृष्ण बैंसला व संचालन जिला अध्यक्ष पप्पे नागर ने किया । संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं प्रमोद शर्मा ने बताया कि प्राधिकरण के अन्तर्गत गांवों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। गांव में सफाई व्यवस्था लाइट की व्यवस्था बिल्कुल बेकार है। युवाओं के रोजगार की समस्या है यहां आने वाली कंपनिया यहां के लोगों को लोकल बताकर नौकरियां नहीं दे रहे हैं रोजगार की समस्याओं को लेकर किसान एकता संघ 30 मार्च को वीवो कम्पनी पर बडा आंदोलन करेगी ,

बैठक के दौरान सलोनी सोलंकी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया इस मौके पर चौ सोरन प्रधान, कृष्ण बैसला , पं प्रमोद शर्मा, पप्पे नागर, विक्रम नागर, उम्मेद एडवोकेट,शिवम शर्मा, ,जेपी नागर, आसिफ उस्मानपुर, राकेश सैनी,दीपू सैनी, गंगाराम,जीतन नागर, फैजान अली,गुलहसन,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!