किसान मंच
किसान एकता संघ 14 मार्च को दादरी थाने का करेगा घेराव

दनकौर: किसान एकता संघ की बैठक कैम्प कार्यालय चौ राजेन्द्र प्रधान फार्म हाउस रीलखा रोड पर हुई। जिसमें 23 जनवरी को दादरी थाने के अंतर्गत रामपुर फतेहपुर बारात में आये जगनपुर गांव के बुजुर्गों के साथ हिंसा हुई ।
जिसमें पुलिस 50 दिन बीत जाने के बाद भी सभी आरोपियों को गिरफतार करने में नाकाम रही। पुलिस की नाकामी को लेकर किसान एकता संघ 14 मार्च को दादरी थाने का घेराव करेगा। गौतम बुध नगर में आए दिन घटनाएं हो रही पुलिस प्रशासन इन घटनाओं को रोकने में नाकाम है। प्रदेश में गुंडाराज व्याप्त है।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान, देशराज नागर, जगदीश शर्मा, उम्मेद एडवोकेट,पं प्रमोद शर्मा,जीतन नागर, हेमराज बीडीसी,सल्लन पहलवान, विक्रम नागर, पप्पे नागर,उमरू प्रधान, डॉ इरफान, जोरा भाटी आदि लोग मौजूद रहे।






