एक्सोटिका फ्रेस्को एओए ने रोटरैक्ट क्लब के साथ मिलकर रक्तदान शिविर का किया आयोजन

नोएडा: सामाजिक सरोकारों के तहत एक्सोटिका फ्रेस्को अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (EFAOA) ने Rotaract Club of Delhi City Nirvana के सहयोग से रविवार, 15 मार्च 2026 को फ्रेस्को क्लब में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में सोसायटी के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान कर इस नेक पहल का समर्थन किया।
इस अवसर पर कविता कुमार राजेश, अध्यक्ष, एक्सोटिका फ्रेस्को एओए ने कहा, “यह देखकर अत्यंत खुशी होती है कि हमारे निवासी ऐसे सामाजिक कार्यों में आगे आकर भाग लेते हैं। रक्तदान जैसा छोटा सा कदम किसी के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।”
सुरोजित दासगुप्ता, महासचिव, एक्सोटिका फ्रेस्को एओए ने कहा, “आवासीय समुदाय भी समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस प्रकार की पहल न केवल सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करती है बल्कि सेवा और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देती है।”
वहीं मैना ठाकुर, सचिव, रोटरैक्ट क्लब ऑफ दिल्ली सिटी निर्वाणा ने निवासियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा, “हम एक्सोटिका फ्रेस्को समुदाय के प्रति आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस पहल को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया। स्वैच्छिक रक्तदान समाज के प्रति सबसे महत्वपूर्ण योगदानों में से एक है। ऐसे सामुदायिक सहयोग से रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ती है, अधिक लोग नियमित रूप से रक्तदान के लिए प्रेरित होते हैं और जरूरतमंद मरीजों को समय पर जीवनरक्षक रक्त उपलब्ध हो पाता है।”




