सप्लाई इंस्पेक्टर ने किया गैस एजेंसी का आक्समिक निरीक्षण
कालाबाजारी ओवर रेटिंग अथवा अनावश्यक विलम्ब होगा असहनीय

औरंगाबाद (बुलंदशहर )पूर्ति निरीक्षक वीरेंद्र मिश्रा ने रविवार को गैस वितरण स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। पूर्ति निरीक्षक ने गैस वितरण में पारदर्शिता बरतने और उपभोक्ताओं को समय से गैस उपलब्ध कराये जाने हेतु कड़े निर्देश दिए।
घरेलू गैस की कालाबाजारी की बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर सप्लाई इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा ने रविवार को प्रिंस एच पी गैस एजेंसी का आक्समिक निरीक्षण एजेंसी के ख्वाजपुर रोड़ स्थित गोदाम पर पहुंचकर किया।
एजेंसी पर मौजूद गैस स्टाक और वितरण का निरीक्षण किया।एजेंसी पर मौजूद एजेंसी संचालक बीरपाल सिंह को निर्देशित किया कि कोई भी हाकर अथवा गैस एजेंसी कर्मचारी किसी भी उपभोक्ता से अवैध वसूली ना करे अन्यथा एजेंसी संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। कालाबाजारी अथवा ओवररेटिंग की शिकायत आने पर संबंधित को बख्शा नहीं जाएगा।
पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि गैस एजेंसी पर मौजूद उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस वितरण कराया जा रहा था।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






