पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी, भाजपा नेता नरेश तायल व प्रेम सैनी शासन से नामित सभासद मनोनीत
भाजपाई में दौड़ी हर्ष की लहर, नगर पंचायत में चल रहे तमाम घपलों के उजागर होने की उम्मीद

औरंगाबाद (बुलंदशहर )प्रदेश सरकार द्वारा नगर पंचायत औरंगाबाद में तीन सभासदों को मनोनीत किया है। पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी उर्फ राजू लोधी, भाजपा नेता नरेश तायल और समाजसेवी प्रेम सैनी को नामित सभासद मनोनीत किया गया है।
नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा नौ के अंतर्गत महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा नगर पंचायत औरंगाबाद में शासन द्वारा राजकुमार लोधी पुत्र नानक चंद, नरेश तायल पुत्र भोला राम और प्रेम सैनी पुत्र चंपत सैनी को नामित सभासद मनोनीत किया गया है। नामित सभासदों में राजकुमार लोधी नगर पंचायत औरंगाबाद में वर्ष 2012 से 2017 तक चेयरमैन पद पर आसीन रहे थे। नरेश तायल पूर्व जिला मंत्री भाजपा व पूर्व नामित सभासद रह चुके हैं।
इस मनोनयन से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि इस मनोनयन से नगर पंचायत में विकास कार्यों में होते आ रहे तमाम घपलों और गड़बड़ियां उजागर होने से कड़ाई से अंकुश लग सकेगा।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






