बागपत

चैत्र नवरात्रि का हुआ शुभारंभ, प्रथम दिवस पर मां शैलपुत्री की हुई उपासना 

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए मंदिरों में दर्शन, पूजा अर्चना

औरंगाबाद (बुलंदशहर)चैत्र नवरात्रि पर्व महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार से हुआ। नवरात्र महोत्सव के प्रथम दिन बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंच कर मां शैलपुत्री के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर में मंदिर के महंत आचार्य कुलदीप शास्त्री ने मां शैलपुत्री के स्वरूप को मनोहारी ढंग से आकर्षक वेशभूषा में सुसज्जित किया।भोर से ही श्रृद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। पूजा अर्चना करने वालों की लंबी कतारें लग गईं। श्रृद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की अराधना की और फल फूल मिष्ठान नवैद्म अर्पित कर मां की आरती की। सनातनियों ने अपने घरों में भी पूजा अर्चना की और सारे दिन निराहार रहकर उपवास किया।

चामुंडा देवी मंदिर, शांति कुंज स्थित शिवालय, मिल रोड स्थित शिव मंदिर अज़ीज़ाबाद स्थित शिव मंदिर चौकी वाले शिव मंदिर, अग्रवाल धर्मशाला स्थित शिव साईं मंदिर, थाना परिसर स्थित शिव मंदिर सहित क्षेत्र के सभी मंदिरों में श्रृद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंच कर पूजा अर्चना की।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!