देशभक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुति से संपन्न हुआ नव वर्ष मेला उमंग 2083
दादरी विधायक मा0 तेजपाल नागर जी व क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया जी ने बच्चों की भूरी भूरी प्रशंसा

ग्रेटर नोएडा:भारतीय पर्व आयोजन समिति द्वारा आयोजित उमंग मेले के अंतर्गत आज सिटी पार्क में समुह नृत्य प्रतियोगिता सायं 5 बजे से प्रारम्भ हुई जिसमें 100 से अधिक प्रतिभागियों ने देशभक्ति संगीत पर धमाकेदार प्रस्तुति दी।
इसके पश्चात ग्रेटर नोएडा अयप्पा सेवा समिति ने अपनी सुन्दर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में दादरी विधायक मान0 तेजपाल नागर जी व क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया जी ने बच्चों की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा चारों दिन की प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।
इससे पूर्व दोनों अतिथियों ने उपस्थित जन समुह को नववर्ष की शुभकामनायें प्रेषित की।
कार्यक्रम में वन्दना, डॉ0 आरती शर्मा, गुड्डी तौमर , रूबी चौहान, महेंद्र उपाध्याय, जी पी एस रावत, राधाकृष्ण कुरूप, देवोकी घोषाल, चन्द्रशेखर गर्गे, ओमप्रकाश अग्रवाल, मनोज गर्ग, मुकेश शर्मा, सौरभ बंसल, प्रणीत भाटी, विवेक अरोरा, प्रो0 विवेक, मुकुल गोयल , रवि जिंदल , राजवीर सिंह , सरोज तोमर , ज्योति सिंह, मीनाक्षी ,रिंकू भाटी , अमित भाटी बोड़ाकी, सहित अनेकों लोग उपस्थित रहें।
धन्यवाद






