भाकियू अराजनीतिक मंच की सदर तहसील पर हुई पंचायत

ग्रेटर नोएडा:आज भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक मंच की पंचायत तहसील अध्यक्ष वेदपाल कौशिक के नेतृत्व में सदर तहसील में हुई जिसकी अध्यक्षता रणवीर शर्मा संचालन एडवोकेट कपिल नागर ने किया,
जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि बेमौसम बारिश ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं व सरसों की फसल को अत्यधिक नुकसान हुआ है जिसका सर्वे कराकर फसल का उचित मुआवजा दिया जाए पूर्व में भी यमुना में आई बाढ़ से किसानों की धान की फसल को काफी नुकसान हुआ था जिसका किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है किसानों की खतौनी में नाम की त्रुटि है जिसको यथा शीघ्र ठीक किया जाए आय, जाति प्रमाण पत्र बरिसान बनाने में लेखपाल किसानों से चक्कर लगवाते हैं वह तत्काल समय पर बने व डूब क्षेत्र के दाखिल खारिज यथा शीघ्र किए जाएं वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन के आधार कार्डों के लिए गांव में कैंप लगाये जाए जिससे गांव के लोगों को दिल्ली और नोएडा के चक्कर न लगाने पड़े, गांव के चक मार्ग पर अतिक्रमण है उन्हें यथाशीघ्र समाधान करें वहीं संघटन मंत्री बॉबी नागर ने अगर किसानों की सभी समस्याओं का समाधान समय रहते नही होता तो भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक मंच तहसील प्रांगण पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर देगी जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव प्रकाश प्रधान, धीरज प्रमुख जयवीर कसाना, गजराज नागर मोहन शर्मा, जगत सिंह महाशय देवराज नागर, विनोद भाटी आदेश शर्मा, दुर्गा नागर सतीश नागर ,बिजजन नागर गजेंद्र नागर समेत अधिक संख्या मे किसान उपस्थित रहे,






