शारदा विश्वविद्यालय में पॉलिकब द्वारा स्मार्ट कार्ड वितरण एवं प्रमाण पत्र समारोह का भव्य आयोजन

ग्रेटर नोएडा:शारदा विश्वविद्यालय के सभागार में पॉलिकब कंपनी द्वारा स्मार्ट कार्ड वितरण के साथ प्रमाण पत्र समारोह का भव्य आयोजन 16 मार्च 2026 को किया गया। इस समारोह में संस्था के प्रो वाइस चांसलर श्री परमानंद, आई आई के आई सी की असिस्टेंट डायरेक्टर लेफ्टिनेंट डॉक्टर यशोधरा राज, विक्रांत चौधरी, और श्रीमती सरिता ने Polycab कंपनी की ओर से सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मार्ट कार्ड वितरित किए।
इस अवसर पर बोलते हुए, प्रो वाइस चांसलर श्री परमानंद ने कहा कि शारदा विश्वविद्यालय हमेशा छात्रों के कौशल विकास और उनके करियर को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को नई दिशा देने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने में मदद करते हैं।
आई आई के आई सी की असिस्टेंट डायरेक्टर लेफ्टिनेंट डॉक्टर यशोधरा राज ने कहा कि पॉलिकब कंपनी का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला से प्रतिभागियों को न केवल रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, बल्कि वे अपने कौशल को भी विकसित कर सकेंगे।
इस कार्यशाला से आने वाले समय में सभी प्रतिभागियों के लिए रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है। शारदा यूनिवर्सिटी में आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम और वर्कशॉप आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे छात्रों को अपने करियर को आगे बढ़ाने में मदद मिल सके।






