ग्रेटर नोएडा

ईसीई विभाग द्वारा वीएलएसआई एक्सपर्ट प्राइवेट लिमिटेड के साथ एमओयू हस्ताक्षरित

ग्रेटर नोएडा : जीएनआईओटी के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी (ECE) विभाग ने दिनांक 24 मार्च 2026 को VLSI Expert Pvt. Ltd. के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर सफलतापूर्वक हस्ताक्षर किए।

यह समझौता विद्यार्थियों को उद्योग से जोड़ने तथा उन्हें व्यावहारिक ज्ञान एवं बेहतर करियर अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है । इस सहयोग का उद्देश्य प्लेसमेंट गतिविधियों को बढ़ावा देना,वीएलएसआई क्षेत्र में हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग एवं कार्यशालाओं का आयोजन,इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराना,अनुसंधान एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित करना है,

यह पहल विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी, क्योंकि इससे शैक्षणिक ज्ञान और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच की दूरी को कम किया जा सकेगा। विभाग इस प्रकार के उद्योग-संस्थान सहयोग के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!