शिक्षण संस्थान

एनएसएस कैंप के अंतिम दिन रक्त दान शिविर लगा ब्लड डोनेट कर हुआ समापन 

डूंगरपुर रीलखा गांव में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्रों का सात दिवसीय एनएसएस कैंप के अंतिम दिन रक्त दान शिविर लगाकर ब्लड डोनेट कर समापन हुआ 

दनकौर: आज गलगोटिया यूनिवर्सिटी के 50 छात्रों द्वारा डूंगरपुर गांव में किसान एकता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के सानिध्य में उनके गांव में सात दिवसीय एनएसएस (NSS) कैंप शिविर का समापन हुआ राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना ने बताया की समापन के अवसर पर गलगोटिया यूनिवर्सिटी  के छात्र एवं छात्राएँ व किसान एकता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अन्य संगठन के पदाधिकारियों सहित दो दर्जन से ज़्यादा लोगों ने पल्स फ़ाउंडेशन चेरिटेबल ब्लड सैंटर ग्रेटर नोएडा को रक्तदान कर शिविर का सातवें दिन बड़े ही अनुशासन और शांति पूर्वक ढंग से समापन किया गया

सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामनाएँ करते हैं सदैव सच्चाई के मार्ग पर चलकर अपने माता पिता का नाम रोशन कर अपने देश का नाम बढ़ाने का कार्य करेंगे समापन के अवसर पर गलगोटिंया यूनिवर्सिटी की प्रोग्राम ऑफ़िसर ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य छात्रों में सामाजिक सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामुदायिक भावना का विकास करना है।

इसके माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और ग्रामीण विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाती है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।

इस शिविर की प्रोग्राम ऑफ़िसर आस्था श्रीवास्तव व कोऑर्डिनेटर मनीषा शर्मा हैं मैनेजमेंट हेड सीनियर छात्र अनुज भाटी एवं अमन शर्मा छात्रों की देख रेख में बहुत ही अनुशासन में अपना कर्तव्य पूरा किया गया ‎

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!