शिक्षण संस्थान

आंधी में झुककर और मजबूत बनना सीखें- चांसलर सुनील गलगोटिया

गलगोटिया विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

ग्रेटर नोएडा: गलगोटिया विश्वविद्यालय ने अपना 10वां दीक्षांत समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस अवसर पर गणमान्य अतिथि, विशिष्ट व्यक्तित्व, शिक्षकगण, अभिभावक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह समारोह विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों और उनके उज्ज्वल भविष्य का उत्सव रहा।

समारोह के मुख्य अतिथि की भूमिका पद्मश्री डॉ. ए. एस. किरण कुमार, पूर्व अध्यक्ष, इसरो थे। अन्य प्रमुख अतिथियों में पद्मश्री उमा शंकर पांडेय, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं जल संरक्षण विशेषज्ञ, डॉ. आर. जी. अग्रवाल चेयरमैन एमेरिटस, धनुका एग्रीटेक लिमिटेड, तथा विशिष्ट अतिथि श्री नागेंद्र गोयल, संयुक्त आयुक्त, केंद्रीय विद्यालय संगठन और श्री विनीत गोयंका सचिव, सेंटर फॉर नॉलेज सॉवरेनिटी शामिल रहे।

इस दीक्षांत समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 6,656 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। इनमें 73 पीएचडी शोधार्थी, 3,953 स्नातक विद्यार्थी, 2,250 स्नातकोत्तर विद्यार्थी, 199 डिप्लोमा धारक और 181 इंटीग्रेटेड प्रोग्राम के विद्यार्थी शामिल रहे। यह उनके शैक्षणिक जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

मुख्य अतिथि डॉ. ए. एस. किरण कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भले ही आप स्नातक हो रहे हैं, लेकिन सीखने की प्रक्रिया कभी समाप्त नहीं होनी चाहिए। तेजी से बदलती तकनीक के दौर में हमेशा सीखते रहना, खुद को ढालना और जिज्ञासु बने रहना जरूरी है।

चांसलर श्री सुनील गलगोटिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे आंधी में मजबूत पेड़ झुकता है, लेकिन टूटता नहीं और बाद में और ताकतवर होकर उठता है — वैसे ही जीवन की चुनौतियों में धैर्य रखो। बिना संघर्ष के सफलता संभव नहीं।” उन्होंने अपने वक्तव्य में हर चुनौती को अवसर की तरह देखने की दृष्टि विकसित करने का संदेश दिया।

पद्मश्री उमा शंकर पांडेय ने जल संरक्षण पर महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि आज पानी बचाने की जानकारी सीमित है, जबकि उसे बेचने का बड़ा बाजार बन चुका है। उन्होंने युवाओं से जल संरक्षण के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनने की अपील की।

डॉ. आर. जी. अग्रवाल ने अपने संबोधन में अनुशासन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए नियमित प्रयास, सही सोच और आत्म-नियंत्रण बेहद जरूरी हैं।

विश्वविद्यालय ने इस वर्ष के अपने प्लेसमेंट प्रदर्शन को भी साझा किया। इस सत्र में बड़ी संख्या में कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट में भाग लिया और टेक्नोलॉजी व बिजनेस क्षेत्रों में अवसर प्रदान किए। प्रमुख कंपनियों में इंफोसिस, कॉग्निजेंट, एक्सेंचर, ईवाई, कैपजेमिनी सहित 1,200 से अधिक संगठनों ने भागीदारी की।

गलगोटिया विश्वविद्यालय क्यूएस और टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में विश्व के प्रमुख विश्वविद्यालयों में शामिल है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में विश्वविद्यालय को 1201-1400 वैश्विक श्रेणी में स्थान मिला है, जबकि भारत में यह शीर्ष निजी विश्वविद्यालयों में 15वें और सभी विश्वविद्यालयों में 43वें स्थान पर है। विश्वविद्यालय को स्थापना के केवल 14 वर्षों में ही पहले चक्र में नैक में ए$ मान्यता प्राप्त हुई है। टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में विश्वविद्यालय भारत में 45वें स्थान पर और वैश्विक स्तर पर 1001-1200 श्रेणी में है। विश्वविद्यालय गुणवत्ता शिक्षा, वैश्विक अवसरों और आधुनिक शोध को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्यरत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!