डांस में चमकी पलक गोयल दूसरे स्थान पर रही अवनी सिंह
जिला गौतम बुद्ध नगर की दनकौर निवासी अवनी सिंह पुत्री राकेश सिंह ने दूसरा स्थान पाकर किया जिले का नाम रोशन

भुना: गणेश कॉलोनी भुना निवासी प्रतिभाशाली छात्रा पलक गोयल ने डांस के क्षेत्र में अपनी मेहनत और लगन के दम पर एक बार फिर शानदार सफलता हासिल की है। चंडीगढ़ में केकेएचडी द्वारा आयोजित डांस प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में पलक की इस उपलब्धि से न केवल भूना, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों के बीच पलक ने अपने हुनर, अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास से निर्णायकों को प्रभावित किया। इससे पहले भी वह कई मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। बता दें कि पलक पिछले कुछ वर्षों से लगातार डांस की प्रैक्टिस कर रही है और अपने गुरुओं के मार्गदर्शन में इस मुकाम तक पहुंची हैं। उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही उनकी सफलता की असली वजह मानी जा रही है। इस उपलब्धि के बाद जैसे ही पलक भूना पहुंची, गणेश कॉलोनी में उनका जोरदार स्वागत किया गया। परिवार और क्षेत्र के लोगों ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। पलक के पिता संदीप गोयल ने कहा कि बेटी की यह सफलता उसकी लगन और कठिन परिश्रम का परिणाम है। वहीं प्रशिक्षकों ने भी पलक की निरंतरता और समर्पण की सराहना करते हुए उसके उज्वल भविष्य की कामना की।
चंडीगढ़ में केकेएचडी द्वारा आयोजित डांस प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में उत्तर प्रदेश के जिला गौतम बुद्ध नगर में स्थित कस्बा (द्रोण नगरी) दनकौर की मूल निवासी राकेश सिंह की पुत्री अवनी सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिससे दनकौर कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई और अवनी सिंह को निवास पर जाकर बंधाईयां दीं,





