शिक्षण संस्थान

आई आई एम टी मेरठ के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि 

महामंडलेश्वर आचार्य कैलाशानंद गिरी होंगे दीक्षांत समारोह के विशिष्ट अतिथि 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )आई आई एम टी यूनिवर्सिटी मेरठ का दीक्षांत समारोह 21 अप्रैल को होगा। समारोह के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन तथा विशिष्ट अतिथि निरंजन अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी होंगे। समारोह के दौरान स्वामी कैलाशानंद गिरी जी को मानद डॉक्टरेट उपाधि से भी विभूषित किया जायेगा।

आई आई एम टी यूनिवर्सिटी मेरठ के 21 अप्रैल को होने जा रहे तृतीय दीक्षांत समारोह में देश के उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। साथ ही निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महामंडलेश्वर निरंजनी अखाड़ा हरिद्वार बतौर विशिष्ट अतिथि अपने आध्यात्मिक विचारों के माध्यम से दीक्षांत समारोह को विशेष आयाम देंगे।

इस भव्य आयोजन में स्वामी जी के परमशिष्य समाजसेवी अजब सिंह कपासिया की विशेष उपस्थिति रहेगी। कपासिया लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पूज्य गुरुजी महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी को मानद डॉक्टरेट उपाधि से विभूषित किया जाना रहेगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जायेंगी तथा मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि शिक्षाविद तथा छात्र छात्राएं शामिल होंगे। कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता के अनुसार यह समारोह शिक्षा संस्कार और उपलब्धियों का ऐतिहासिक संगम साबित होगा।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!