बुलन्दशहर

27 अप्रैल को बुलंदशहर में मनाया जाएगा गौ सम्मान दिवस

बुलंदशहर:गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने, संपूर्ण भारतवर्ष में गौ हत्या बंद कराने, गौ सेवा हेतु प्रभावी कानून लागू कराने तथा गौ संरक्षण के लिए जनजागरण अभियान के अंतर्गत दिनांक 27 अप्रैल 2026, दिन सोमवार को “गौ सम्मान दिवस” मनाया जाएगा।

इस अवसर पर बुलंदशहर जनपद के सभी गौ भक्तों, धर्मप्रेमी नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की गई है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 9:00 बजे राजे बाबू पार्क, काला आम, बुलंदशहर में सभी श्रद्धालु एकत्र होंगे। वहां से भक्ति संकीर्तन एवं जागरूकता यात्रा प्रारंभ होकर कचहरी, डी.ए.वी. फ्लाईओवर मार्ग से होते हुए तहसील पहुंचेगी।

तहसील परिसर में एस.डी.एम./तहसीलदार महोदय को महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा।

जिला गौ प्रचारक दसानूदास अतुल कृष्ण दास ने कहा माता भारतीय संस्कृति, कृषि परंपरा एवं सनातन जीवन मूल्यों का प्रतीक हैं। उनके सम्मान, सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु समाज के प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।

सभी गौ भक्तों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गौ माता की सेवा और सम्मान के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करें।

रिपोर्ट-संजय गोयल सह संपादक ग्लोबल न्यूज 24×7

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!