ग्रेटर नोएडा

राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर का ग्रेटर नोएडा में मनाया गया जन्मदिन

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में ऐछर गांव के नजदीक एकांकी एंक्लेव स्थित राज्यसभा सांसद के कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री सुरेन्द्र सिंह नागर (राज्यसभा सांसद) को रविवार में सुबह से शाम तक जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा, इस अवसर पर जनपद गौतमबुद्ध नगर के कौने कौने से सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों का आगमन हुआ। इस दौरान भाजयुमो से निवर्तमान जिला अध्यक्ष अन्नू पंडित (सदस्य प्रदेश कार्यसमिति (उ• प्र•) के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं का आगमन हुआ ओर माननीय सांसद महोदय को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की।

इस दौरान विजेंद्र सिंह भाटी (ब्लॉक प्रमुख, दादरी), ईश्वर सिंह भाटी (ब्लॉक प्रमुख, लखावटी), राज नागर जिला अध्यक्ष भाजयुमो, अमित मुखिया वरिष्ठ भाजपा नेता, एडवोकेट अमित भाटी लड़पुरा (युवा नेता भाजपा), श्रीचंद सेन वरिष्ठ भाजपा नेता, शौर्य मिश्रा भाजयुमो नेता, अशोक भाटी नंगला सैंथली, रजत तिवारी, राहुल पांडेय, बलराम गोस्वामी, संदीप गोयल, रोहित सेन, सम्मी चौधरी, अंकित चौहान, पिंटू यादव आदि समेत सैकड़ों व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति दर्ज रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!