उत्सव:“ग्रेटर नोएडा में 17 मई को सजेगा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव का भव्य सांस्कृतिक महाकुंभ”
“सनातन गौरव और सामाजिक समरसता का अनुपम उत्सव : भगवान परशुराम जन्मोत्सव”

“शौर्य, तप और सनातन संस्कारों के प्रतीक भगवान परशुराम का भव्य जन्मोत्सव
ग्रेटर नोएडा:भारतीय सनातन संस्कृति के अद्वितीय पुरोधा, परशु एवं शास्त्र के परम साधक, भगवान श्री परशुराम जी के पावन जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर ब्राह्मण सभा (पंजी.), उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा द्वारा एक भव्य, सांस्कृतिक एवं गरिमामयी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन भारतीय संस्कृति के सनातन मूल्यों, सामाजिक समरसता तथा वैदिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु समर्पित रहेगा।
यह भव्य आयोजन 17 मई 2026, रविवार को सायं 5:00 बजे से दि रॉयल हेबिटेट सेंटर (तिवोली), सिटी पार्क के समीप, ग्रेटर नोएडा में संपन्न होगा। कार्यक्रम उपरांत सायं 8:00 बजे से श्रद्धालुओं हेतु भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है।
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के पूर्व मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के लोकप्रिय सांसद डॉ. महेश शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित विभूतियाँ अपनी स्नेहमयी सहभागिता प्रदान करेंगी,
जिनमें प्रमुख रूप से श्री तेजपाल सिंह नागर (विधायक दादरी) श्री श्रीचंद शर्मा (विधायक, विधान परिषद उत्तर प्रदेश),श्री अनिल पाराशर (विधायक दल, अलीगढ़),श्री मुकुल उपाध्याय (पूर्व विधायक एवं राज्यमंत्री),श्री अभिषेक शर्मा (जिलाध्यक्ष, भाजपा),श्रीमती गीता पंडित (चेयरपर्सन, नगर पालिका परिषद दादरी),डॉ. प्रदीप दीक्षित (चेयरमैन, नगर पालिका परिषद सिकंदराबाद),डॉ. संजय शर्मा (चेयरमैन, खैर अलीगढ़),श्री राकेश शर्मा (चेयरमैन, इंडिया एक्स सेंटर एंड मार्ट) तथाश्री शैलेन्द्र शर्मा, नोएडा सम्मिलित रहेंगे।
कार्यक्रम में भव्य कवि सम्मेलन, मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, वैदिक परंपराओं से ओतप्रोत आयोजन एवं समाज के प्रबुद्ध एवं प्रतिष्ठित जनों की स्नेहिल उपस्थिति इसे विशिष्ट आयाम प्रदान करेगी। यह आयोजन न केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना का संवाहक बनेगा, अपितु सामाजिक एकात्मता एवं सांस्कृतिक गौरव का अनुपम उत्सव भी सिद्ध होगा।
ब्राह्मण सभा (पंजी.), उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंडित सुरेश चन्द्र पचौरी एवं समस्त पदाधिकारियों ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं धर्मप्रेमी जनमानस से सपरिवार उपस्थित होकर इस दिव्य आयोजन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का विनम्र आग्रह किया है।
रिपोर्ट-भगवत प्रसाद शर्मा
:::






