प्रधान संगठन के नेता हाउस अरेस्ट
लखनऊ कूच रोकने के लिए जिलाध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्ष घरों में नजरबंद

औरंगाबाद( बुलंदशहर )मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ कूच का ऐलान करने वाले प्रधान संगठन के नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रधान संगठन ने मंगलवार को लखनऊ कूच करने का ऐलान किया था उससे पहले ही पुलिस ने नेताओं को हाउस अरेस्ट कर कूच नाकाम कर दिया ।

अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को लखनऊ कूच करने का ऐलान किया था। प्रधान संगठन मुख्यमंत्री से मिलकर समय से चुनाव नहीं होने की स्थिति में वर्तमान प्रधानों को ही कार्यकाल समाप्त हो जाने पर ग्राम पंचायतों का प्रशासक बनाये जाने की मांग करने वाला था।
जिलाध्यक्ष चौधरी जगमालसिंह मावई को सोमवार देर शाम सलेमपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार एस आई अनिल कुमार चौकी इंचार्ज चिट्ठा विपिन कुमार दीवाश जितेंद्र कुमार कांस्टेबल शिवा आदि ने शाहपुर ब्लाक लखावटी स्थित घर में ही नजरबंद कर दिया। पुलिस मंगलवार को आवास पर तैनात रहकर कड़ी चौकसी बनाये हुए है। चौधरी जगमालसिंह मावई शाहपुर के ग्राम प्रधान हैं।
जहांगीराबाद ब्लाक अध्यक्ष ग्राम प्रधान ईलना योगेन्द्र सिंह लोधी को औरंगाबाद थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेश कुमार उप निरीक्षक जीत सिंह एस आई खुश्बू राजपूत, हेड कांस्टेबल हरीओम आदि ने हाउस अरेस्ट किया है। मंगलवार को पुलिस उनके आवास पर मौजूद रहकर कड़ी नजर रखे हुए है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






