बुलन्दशहर

रोहित कुमार ने लिया अधिशासी अधिकारी का चार्ज

सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना बताया पहली प्राथमिकता,जनता के बीच रहकर जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन

औरंगाबाद (बुलंदशहर )नवागत अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार ने बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में अपना कार्य भार ग्रहण कर लिया। स्थाई पूर्ण कालिक अधिशासी अधिकारी के रूप में तैनात रोहित कुमार ने कहा कि सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना और जनता के बीच रहकर जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी पहली प्राथमिकता है।

औरंगाबाद नगर पंचायत कार्यालय में नवागत अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार ने विधिवत चार्ज संभाला। चेयरमैन सलमा अब्दुल्ला की मौजूदगी में चार्ज संभालने की औपचारिकता पूरी हुई। विदित हो कि औरंगाबाद नगर पंचायत में पिछले लगभग छः वर्ष से अस्थाई अधिशासी अधिकारी अतिरिक्त के रूप में चार्ज संभालते रहे हैं। सेवा निवृत्त होकर अवकाश ग्रहण करने वाले मुख्त्यार सिंह के पश्चात शासन द्वारा पहली बार औरंगाबाद में स्थाई पूर्ण कालिक अधिशासी अधिकारी तैनात किया है। जनपद उन्नाव की न्यौतनी नगर पंचायत से रोहित कुमार को औरंगाबाद स्थानांतरित किया गया है। निवर्तमान अधिशासी अधिकारी सेवा राम राजभर अब पूर्व की भांति स्याना नगर पालिका का ही कार्य संभालेंगे।

इस अवसर पर चेयरमैन सलमा अब्दुल्ला, अब्दुल्ला कुरैशी, सभासद हिना,नसीर पहलवान,सईद अहमद किशोरी लाल, नेमपाल सिंह, आफाक खां सलीम खान, आदि तमाम स्टाफ मौजूद रहा।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!