उत्तर प्रदेश

वृंदावन में बड़े हर्ष और उल्लास से मनाया गया विधायक उदय लाल भडाणा का जन्मदिन

ग्रेटर नोएडा: लोकप्रिय विधायक उदय लाल भडाणा विधानसभा क्षेत्र मांडल भीलवाड़ा राजस्थान एवं राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय गुर्जर महासभा 1908। राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो० बी एस रावत ने बताया की किसान, मजदूर , गरीब, शोषित और पीड़ित की आवाज एवं सादगी, सत्य, समर्पण एवं सबका साथ सबका विकास की प्रत्यक्ष जीती जागती मिसाल का जन्म दिवस आज उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र की पावन धरती वृंदावन में बड़े हर्ष और उल्लास से मनाया गया।

इस ऐतिहासिक दिवस पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मा० बच्चू सिंह बैसला जी के मार्गदर्शन पर एवं उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री चन्द्रवीर नागर एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री डी एन सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 5 जुलाई 2026 कोअखिल भारतीय गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष युवा लिक्खी सिंह सिंह चेयरमैन , प्रदेश संगठन महामंत्री अमरजीत चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय भैया नगर पंचायत चेयरमैन बिलासपुर ग्रेटर नोएडा, प्रदेश उपाध्यक्ष, देवेंद्र कसाना, क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज एवं जिला उपाध्यक्ष भाजपा मथुरा बीरचंद गुर्जर, जिला अध्यक्ष मथुरा मास्टर सहजराम जी, क्षेत्रीय माह मंत्री पश्चिम अरविंद भाटी, प्रदेश मंत्री एवं प्रभारी गौतम बुद्ध नगर बबलू गुर्जर, मास्टर अखे सिंह, माना पहलवान, रणजीत सिंह,पीतम सिंह,देवराज, बीरेंद्र सिंह,बलदेव सिंह एवं सैकड़ो पदाधिकारियों ने माननीय विधायक जी को चांदी का मुकुट एवं पट्टा पहनकर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी और भगवान से उनके स्वस्थ रहने एवं दीर्घ आयु की प्रार्थना की और कहा कि आपके यश और पराक्रम से समाज को एक नई ऊर्जा प्राप्त हो। इस अवसर पर मा० विधायक जी ने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के समस्त पदाधिकारियों को श्री श्री 1008 श्री खड़ेशवरी जी महाराज का पट्टा पहनाकर एवं छायाचित्र भेंट कर कर स्वागत और अभिनंदन किया इस अवसर पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों की तरफ से पुनः उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

रिपोर्ट घनश्याम पाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!