बुलन्दशहर

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश ने महंगाई के खिलाफ राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन भेजा ज्ञापन

बुलंदशहर:उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आवाहन पर बुलंदशहर जिलाध्यक्ष दीपू गर्ग के नेतृत्व में आज महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर नगर मजिस्ट्रेट संजय सिंह के माध्यम से भेजा गया

जिलाध्यक्ष दीपू गर्ग ने बताया कि पेट्रोल-डीजल, घरेलू एवं वाणिज्यिक (कमर्शियल) एलपीजी गैस की कीमतों में कमी, उत्तर प्रदेश में बिजली के बिलों पर लगाए गए 10% ईंधन अधिभार को वापस लेने तथा बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण हेतु आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर संगठन द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन देते हुए माँग की गई है कि प्रदेश के व्यापारियों, लघु एवं कुटीर उद्योगों तथा आम उपभोक्ताओं की ओर से लगातार बढ़ती महंगाई की ओर ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है।

पेट्रोल-डीजल, घरेलू एवं वाणिज्यिक गैस तथा बिजली की बढ़ती लागत ने व्यापार, उद्योग और आम नागरिकों के जीवन पर गंभीर आर्थिक बोझ डाल दिया है। परिवहन लागत बढ़ने से आवश्यक वस्तुओं के मूल्य लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है और आम जनता का मासिक बजट असंतुलित हो गया है।

प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं

पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में तत्काल कमी की जाए।

घरेलू एलपीजी गैस पर पर्याप्त सब्सिडी बहाल कर आम जनता को राहत प्रदान की जाए।

वाणिज्यिक (कमर्शियल) एलपीजी गैस सिलेंडरों के दाम कम किए जाएं, ताकि छोटे व्यापारी, होटल व्यवसायी तथा लघु उद्योग राहत प्राप्त कर सकें।

उत्तर प्रदेश में बिजली के बिलों पर लगाए गए 10% ईंधन अधिभार को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए।

परिवहन लागत कम करने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएं, जिससे सब्जियों, राशन एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण स्थापित हो सके।

महंगाई का सबसे अधिक प्रभाव मध्यम वर्ग, निम्न आय वर्ग, छोटे व्यापारियों, लघु उद्योगों एवं आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो व्यापार, रोजगार एवं जनजीवन पर इसका प्रतिकूल प्रभाव और अधिक बढ़ेगा। बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण हो तथा आम जनता एवं व्यापार जगत को राहत मिल सके।

ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष दीपू गर्ग, जिला संरक्षक अभिषेक अग्रवाल, जिला संगठन मंत्री गौरव गुप्ता, कार्यालय प्रमुख राजेश कुमार, जिला मंत्री सुशील अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, रामकुमार गोयल, भव्य शर्मा, मोहित कुमार,आदि उपस्थित रहे,

रिपोर्टर नितिन सोनी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!