किसान मंच

भाकियू(कृषक) ने यमुना प्राधिकरण में की समीक्षा बैठक 

ग्रेटर नोएडा:आज भारतीय किसान यूनियन (कृषक) के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सरक्षक प्रताप नागर के नेतृत्व में यमुना प्राधिकरण में समीक्षा बैठक की इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा की आज यमुना प्राधिकरण सभागार में किसानों के प्रमुख मुद्दे जिसमे 7% भूखंड,आबादी बैकलीज 64.7% अतिरिक्त मुआवजा क्षेत्रीय किसानों के बच्चों को रोजगार सहित ग्राम विकास के मुद्दों पर प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार सिंह ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह ओएसडी कृष्ण गोपाल जीएम प्रोजेक्ट राजेंद्र भाटी सीनियर मैनेजर प्रमोद खटाना सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे प्राधिकरण के विशेष कार्यकारी अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया की किसानों के 7% के प्लॉटो पर तेजी से काम चल रहा है करीब 5100 किसानों को एक साथ भूखंड दिये जायेगे यमुना एक्सप्रेस वे के किसानों जल्द ही 64.7% अतिरिक्त मुआवजा बाटा जाएगा किसानो की आबादी निस्तारण के लिए शासन स्तर पर आदेश पारित होना है जिसके लिए प्राधिकरण ने कई बार शासन को पत्र लिखा है क्षेत्र के किसानों के बच्चों को कंपनियों में प्राथमिकता के आधार पर रोज़गार की रूप रेखा तैयार की जा रही है कंपनियों किसानों के बच्चों को स्किल डेवलपमेंट का कोर्स भी करायेगे बरसात के मौसम के बाद शेष गावो में स्मार्ट विलेज का कार्य शुरू होगा ,

इस मौके पर हरवीर सिह , प्रताप नागर , ऋषिपाल कसाना,सतपाल नागर,हरेंद्र नागर , एडवोकेट जीतू गुर्जर,पूनम भाटी ,एडवोकेट रीना भाटी ,सरजीत नागर ,जितेंद्र नागर ,रविन्द्र भाटी ,प्रमोद तोगड , मनीष शर्मा,ऋषभ शर्मा,सोविनदर चेची, सहित आदि लोग मौजूद रहे !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!