ग्रेटर नोएडा

जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में विश्व जनसंख्या दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

ग्रेटर नोएडा: जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व पर प्रभावशाली भाषण से हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने जनसंख्या जागरूकता पर आधारित प्रेरक समूह गीत तथा संदेशपूर्ण स्किट प्रस्तुत कर सभी को जनसंख्या संतुलन और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में विषय आधारित रोचक क्विज़ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय की  प्रधानाचार्या ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में जनसंख्या जागरूकता, शिक्षा एवं सतत विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!