बुलन्दशहर

युवाओं को जिम्मेदार अनुशासित और सेवा भावी बनाते हैं स्काउट एवं गाइड 

आर के पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन 

औरंगाबाद( बुलन्दशहर)आर के पब्लिक स्कूल में गुरुवार को स्काउट एवं गाइड गतिविधियों का समारोह पूर्वक शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट एवं गाइड कमिश्नर पवन राठी एवं अमर सिंह इंटर कालेज लखावटी के वरिष्ठ प्राध्यापक रमेश चंद्र पांडेय ने मां सरस्वती एवं मां भारती की प्रतिमाओं के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। कमिश्नर पवन राठी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट एवं गाइड गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं को जिम्मेदार अनुशासित और सेवा भावी बनाने का है। प्रवक्ता रमेश चंद्र पांडेय ने स्काउट एवं गाइड गतिविधियों का इतिहास ,उद्देश्य, और लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण एवं जीवन कौशल को सशक्त बनाना ही स्काउट एवं गाइड का उद्देश्य है। अनुशासन सेवा भाव एवं जिम्मेदार नागरिक बनाती है स्काउट एवं गाइड। राष्ट्र प्रेम और समाज सेवा का भाव पैदा करना इस कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

इससे पूर्व समारोह में शामिल होने पहुंचे गणमान्य अतिथियों का प्रबंधक शाहिद अली ने माल्यार्पण कर बुके भेंट कर स्वागत सत्कार किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया और सरस्वती वंदना की।

प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह ने कहा कि स्काउट एवं गाइड गतिविधियों की पहल‌ विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण एवं जीवन जीने की कला को सशक्त बनाना है। विद्यालय प्रबंधन ने इस नई शुरुआत पर सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उत्साह पूर्वक इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्र गान और वंदेमातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!