ग्रेटर नोएडा

GNIOT के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग का ओरिएंटेशन कार्यक्रम (प्रथम दिवस) 2026  भव्य आयोजन 

ग्रेटर नोएडा :ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (GNIOT) के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग द्वारा ओरिएंटेशन कार्यक्रम 2026 (प्रथम दिवस) का सफलतापूर्वक आयोजन 05 अगस्त 2026 को GIMS सेमिनार हॉल में किया गया। यह कार्यक्रम प्रो. (डॉ.) धीरज गुप्ता, निदेशक, GNIOT तथा प्रो. (डॉ.) सीमा अरोड़ा, विभागाध्यक्ष, विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के मार्गदर्शन एवं गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना एवं आशीर्वाद के साथ हुआ, जिससे पूरे आयोजन का वातावरण ज्ञान, ऊर्जा एवं सकारात्मकता से भर गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “Young Minds with Endless Possibilities” विषय पर आयोजित प्रेरणादायक विशेषज्ञ व्याख्यान रहा। इस अवसर पर श्री अभिषेक आनंद, कंट्री हेड – क्वालिटी, CMR Green Technologies (भारत की सबसे बड़ी मेटल रीसाइक्लिंग कंपनी) ने विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वर्तमान आवश्यकताओं, नवाचार, नेतृत्व क्षमता एवं भविष्य की असीम संभावनाओं के बारे में प्रेरक विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कौशल का निरंतर विकास करने तथा उद्योग की अपेक्षाओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया।

ओरिएंटेशन कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं विद्युत अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) सीमा अरोड़ा के साथ एक संक्षिप्त पॉडकास्ट भी आयोजित किया गया, जिसमें कॉलेज से करियर तक की यात्रा पर चर्चा करते हुए GNIOT में उपलब्ध शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं करियर मार्गदर्शन के विविध अवसरों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर इलेक्ट्रोफिनिटी क्लब के शैक्षणिक सत्र 2026–27 के नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण (Investiture Ceremony)भी सम्पन्न हुआ, जिसमें उन्हें औपचारिक रूप से दायित्व सौंपे गए।

कार्यक्रम के दौरान CSDC के डिप्टी विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए प्लेसमेंट की तैयारी में एप्टीट्यूड, सॉफ्ट स्किल्स, करियर प्लानिंग एवं सतत व्यावसायिक विकास के महत्व पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम को और अधिक रोचक एवं संवादात्मक बनाने में डॉ. मोहित गुप्ता, विभागाध्यक्ष, सिविल इंजीनियरिंग विभाग तथा श्री गगन वार्ष्णेय, डिप्टी विभागाध्यक्ष, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग एवं उनके संकाय सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर विद्युत, मैकेनिकल एवं सिविल इंजीनियरिंग विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा इस ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का भरपूर लाभ उठाया।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को सीमाओं से परे सोचने, उद्योग की अपेक्षाओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने तथा उत्कृष्टता की ओर निरंतर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।

ओरिएंटेशन कार्यक्रम के द्वितीय दिवस विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक एवं हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल अनुभव प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपने तकनीकी ज्ञान को व्यावहारिक रूप से और अधिक सुदृढ़ कर सकेंगे।

GNIOT अपने विद्यार्थियों को उद्योग के अनुरूप सक्षम, नवाचारी एवं भविष्य के लिए तैयार अभियंता बनाने हेतु ऐसे प्रभावी शैक्षणिक एवं उद्योग-उन्मुख कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!