बुलन्दशहर

भजन संध्या में बही भक्ति रस की अमृत धारा ,भावविभोर होकर झूम उठे श्रृद्धालु 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )श्री श्याम संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में शनिवार की देर शाम राजेन्द्र पंसारी के मौहल्ला गुलावठी स्थित आवास पर सावन मास के द्वितीय शनिवार को “एक शाम राधारमण जी के नाम” भजन संध्या का आयोजन किया गया। संकीर्तन के दौरान भक्ति रस में डूबते-उतराते श्रृद्धालुओं ने नृत्य करते हुए अपने आराध्य श्री राधे को जी भर कर रिझाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल ने धर्मपत्नी गीता अग्रवाल के साथ पूजा अर्चना करने के साथ की। पूजा अर्चना ठाकुर सुनील कुमार ने संपन्न कराई। तत्पश्चात श्री श्याम संकीर्तन मंडल (नागेश्वर मंदिर) के लोकप्रिय स्थानीय कलाकारों ने गणेश वंदना सरस्वती वंदना गुरु वंदना करके भक्ति गीतों का सुमधुर स्वर से संगीतमय गायन शुरू किया। भक्ति गीतों पर भावविभोर होकर श्रृद्धालु जमकर थिरके। मंडल के सुरेश चंद्र पंसारी, पुनीत सिंघल कोमित अग्रवाल राजेश गर्ग टीनू, अनुज सिंघल संजय सिंघल कृष्णा अग्रवाल प्रमोद कुमार गर्ग निखिल गर्ग काव्य सिंघल देवेन्द्र कुमार आदि ने भक्ति गीतों का अजब समां बांधा। बालकलाकार जतिन सिंघल ने “हम हाथ उठा कर कहते हैं हम हो गए राधा रानी के” गीत गायन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिखाया। वहीं बाल कलाकार माधव ने भक्ति भाव से नृत्य करते हुए सभी का मन मोह लिया।

देर रात तक चले कार्यक्रम का समापन आरती भोग एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया। इस अवसर पर दीपक अग्रवाल दीनू,पहलाद शर्मा एडवोकेट ,मंगलसेन शर्मा, मनोज गर्ग,प्रमोद कुमार नितिन सिंघल महेश सिंघल अशोक गिरी शिवम् गर्ग, कार्तिक सिंघल, दीपांशु, हिमांशु,शयंकी अग्रवाल, सचिन अग्रवाल सोनू, नवनीत गर्ग, मुकेश सिंघल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।ढोलक पर संगत गौरव नागर ने की।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!