गंगोत्री से 700 किमी पैदल यात्रा कर गुरु द्रोणाचार्य मंदिर में शिवलिंग पर किया जलाभिषेक
सभी मंदिरों में श्रृद्धालुओं ने किया जलाभिषेक पूजा अर्चना, पुलिस प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद

दनकौर: प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अनिल शर्मा (गुरुजी) टेंट वालों के नेतृत्व में शिव भक्तों का बेड़ा गंगोत्री से 28 अगस्त 2026को जल लेकर दुर्गम रास्तों से होते हुए 10अगस्त 2026को 700किलो मीटर की पैदल यात्रा करते हुए बाबा द्रोणाचार्य के धाम पहुँचा जहां द्रोण मार्केट व द्रोण मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से प्रभात त्यागी व डा राजकुमार नेतृत्व में जल लेकर आए कांवड़ियों की सेवा क गई,

आज 11 अगस्त की सुबह 10 बजे बाबा भोलेनाथ पर जल अभिषेक किया गया बेड़े में अनिल शर्मा नीरज नागर रणजीत नागर गौरी नागर ललित नागर जीते मुक्कदम सचिन कसाना मोनू कसाना काकू कृष नागर नेत्र पाल रकम सिंह अजय सिंह, बल्लू रहे, गंगोत्री से जल लेकर आए कांवड़ियों का भक्तों द्वारा बहुत भक्ति भाव के साथ बम बम भोले की गंजों के बीच अभिनंदन किया

साथ ही आज कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पर्व महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाया गया। सभी मंदिरों में श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।श्रृद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। हजारों कांवड़ियों ने पवित्र गंगा तीर्थ स्थलों से पदयात्रा करते हुए पवित्र गंगा जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहकर कड़ी चौकसी बनाये रहा।
प्रातः काल भोर से ही श्रृद्धालुओं का मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो कि शाम तक निरंतर जारी रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने अपने अराध्य महादेव का जलाभिषेक कर बेलपत्र धतूरा फल पुष्प दूध चावल मेवा मिश्री आदि अर्पित कर पूजा अर्चना की और अपने परिजनों की कुशल मनौती मांगी।
थाना प्रभारी मनोज कुमार, कस्बा चौकी इंचार्ज रमेश कुमार मय पुलिस पार्टी निरंतर गश्त करते हुए कड़ी चौकसी बनाये रहे।





