गाजियाबाद

मुस्लिम समाज के द्वारा एनजीओ के सहयोग से लगाया शिवभक्तों के लिये कावड़ चिकित्सा शिविर

शालीमार गार्डन में मुस्लिम समाज के द्वारा अहसास एनजीओ के सहयोग से लगातार 18 वर्षों से लगाया जा रहा है शिवभक्तों के लिये कावड़ चिकित्सा शिविर

गाजियाबाद: शालीमार गार्डन में मुस्लिमों के द्वारा भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए 6 अगस्त 2026 को लगाए गए कांवड़ चिकित्सा शिविर का मुख्य अतिथि एसीपी श्री अतुल कुमार सिंह ने रीबन काटकर शुरुआत की व साथ में मौजूद वरिष्ठ अतिथि थानाध्यक्ष श्री अवधेश त्रिपाठी ने भी कार्यक्रम की सराहना की साथ में मौजूद डीवीएफ कॉर्डिनेटर पप्रवीन कुमार, पवन शर्मा व एनजीओ के पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास और जोश के साथ मुस्लिम कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे कांवड़ मेडिकल कैम्प के 5 दिन पूरे होने को लेकर मुस्लिम/सर्व समाज के कार्यकर्ताओं में कैम्प के सफल आयोजन की रही चर्चा और कैम्प की समाप्ति पर सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं को एनजीओ के चेयरमैन सरफराज सैफी द्वारा किया गया सम्मानित

कावड़ चिकित्सा शिविर में भाईचारे और मिल जूल कर कार्य करने की लगन को देख कर बोले लोग कि इंसानियत और भाईचारे से बढ़कर कोई धर्म नहीं है ,

प्यार मोहब्बत, हिन्दू मुस्लिम एकता व भाईचारे का संदेश देते हुए पिछले 18 सालों से अहसास एन जी ओ के चेयरमैन सरफ़राज़ सैफ़ी व अहसास एनजीओ परिवार से जुड़े साथियों द्वारा हिन्दू मुस्लिमों के आपसी भाई चारे की राह पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित करते आ रहे हैं

जहाँ आजकल कुछ राजनेता व चंद असामाजिक तत्वों द्वारा अराजकता, नफरत फैलाने व लोगो को लड़ाने के लिए नए नए तरीकों का इस्तेमाल करते देखे गए हैं तो वहीँ साहिबाबाद की कालोनी गरिमा गार्डन के रहने वाले व सामाजिक कार्यकर्ता व पिछले 24 वर्षों से समाज के लिए काम करने वाली अहसास एन जी ओ के चेयरमैन सरफ़राज़ सैफ़ी व उनकी टीम द्वारा हिन्दू मुस्लिम भाईचारे व आपसी सदभाव के लिए पिछले 18 वर्षों से लगातार समाज में संदेश दे रहे हैं और आपसी भाईचारे को बढ़ाने के लिए अन्य तरीकों के साथ कावड़ चिकित्सा शिविर का लगातार आयोजन कर रहे हैं,

चेयरमैन सरफराज सैफ़ी ने बताया कि सदियों से ही सभी धर्मों के लोग आपस में प्यार मोहब्बत से रहते आये हैं और आजादी के वक्त भी सभी ने एक दूसरे का साथ देते हुए ही आजादी भी पाई लेकिन समाज को बांट कर राजनीति करने वाले चंद लोग हम लोगों को धर्मों के आधार पर बाटने और लड़ाने की लगातार कोशिश करते रहते हैं इसीलिए भाईचारे का संदेश देने के लिए समाज में इस तरह के आयोजनों और मिल जूल कर एक दूसरे की मदद कर सभी का सहयोग करने वाले लोगों की समाज को सख्त जरूरत है और हमारा अहसास परिवार पिछले अट्ठारह वर्षों से लगातार शिवभक्तों की सेवा के लिए शिविरों का आयोजन कर रहा हैं और इस काम में सभी वर्गों के लोग भी हमारा साथ देते हैं इस बार हमने छः दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया है सरफ़राज़ सैफ़ी का कहना है कि अल्लाह ने मनुष्य को एक जैसा ही बनाया है जाति बिरादरी तो हम लोगों ने अपनी आस्था व सुविधा अनुसार बना ली हैं हमारे लिए मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इसी उद्देश्य को लेकर हमारी संस्था काम करती है और चिकित्सा शिविर में हमारे सहयोगी कार्यकर्ता डॉ सलीम भी अपनी टीम के साथ अपना योगदान दे रहे हैं शिविर के आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष इस्लामुद्दीन, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दुबे आशिफ सैफी, इफ़राज़ सैफी, रोबिन गौतम, शानीब सैफी, श्रीमती शालिनी,मोहम्मद वकील, मौलाना जावेद, फैजल सैफी, सुहैल सैफी आदि ने भाग लिया और मेडिकल कैम्प के समापन पर चेयरमैन सरफराज सैफी द्वारा सभी को सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!