नवनिर्वाचित छात्र परिषद को सौंपा दायित्व,दिलाई शपथ
आर के पब्लिक स्कूल में हुआ अलंकरण समारोह

औरंगाबाद( बुलंदशहर )आर के पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27के लिए छात्र परिषद का गठन किया गया। नव-निर्वाचित छात्र परिषद सदस्यों को हैड गर्ल याशिका शर्मा ने कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय चेयरमैन शाहिद अली एवं प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया,

नव निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को बैज और सैशे पहना कर सम्मानित किया गया। हैड गर्ल याशिका शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को अनुशासन बद्ध रहकर ईमानदारी नेतृत्व क्षमता एवं सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों और कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई। हैड बाय अयान खान ने सभी सदस्यों की ओर से अपने दायित्वों को भली प्रकार पूरा करने का भरोसा दिलाया।
अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने आगंतुक अतिथियों को मोह लिया। मार्च पास्ट मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह ने सभी प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि सच्चा नेतृत्व सेवा अनुशासन ईमानदारी और जिम्मेदारी की भावना से ही विकसित होता है।
समारोह का समापन राष्टृगान के साथ किया गया। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






