बुलन्दशहर

आरबीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, अंधेल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस 

सिकंदराबाद : आरबीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, अंधेल में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री भोलू नेता जी, श्री रामदास नेता जी एवं श्री भगवत स्वरूप जी ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

विद्यालय के चेयरमैन  रामवीर सिंह जी ने अतिथिगण, अभिभावकगण एवं छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का वातावरण छा गया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया और कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।

विद्यालय के चेयरमैन श्री रामवीर सिंह जी ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देश की स्वतंत्रता के लिए महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान तथा राष्ट्र के प्रति प्रत्येक नागरिक के कर्तव्यों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथिगण, अभिभावकगण एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम देशभक्ति और उत्साह के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!