बुलन्दशहर

विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

बुलंदशहर:विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, डी.एम. रोड, बुलंदशहर में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमामय वातावरण एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा द्वारा उपस्थित अतिथियों के परिचय एवं स्वागत के साथ हुआ।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक संदीप त्यागी सुधीर गुप्ता (अध्यक्ष) राजीव लोधी (उपाध्यक्ष), मुख्य अतिथि विकास चौहान (जिलाध्यक्ष, भाजपा), राम कुमार (कार्यक्रम अध्यक्ष), अजय अशोक कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य द्वारा अतिथियों को पटका पहनाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय की बहनों द्वारा मधुर स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया। शिशु मंदिर के नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, वंदे मातरम्, अंग्रेजी भाषण, सत्यम् शिवम् सुंदरम्, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नटखट कान्हा की मनमोहक प्रस्तुति की । स्काउट के भैया द्वारा शानदार पिरामिड प्रस्तुति दी गई, जिसकी सभी ने सराहना की।

मुख्य अतिथि विकास चौहान ने अपने संबोधन में 1857 से 1947 तक चले स्वतंत्रता संग्राम का उल्लेख करते हुए भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, खुदीराम बोस, वीर सावरकर, शहीद ऊधम सिंह सहित असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय के प्रबंधक संदीप त्यागी ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार द्वारा किए गए अथक प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम का कुशल संचालन मिथलेश एवं महीपाल द्वारा किया गया। समापन “वंदे मातरम्” के गगनभेदी जयघोष के साथ हुआ।

रिपोर्ट संजय गोयल सह संपादक ग्लोबल न्यूज़ 24×7

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!