नेशन पब्लिक स्कूल में हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश भक्ति का जज्बा

औरंगाबाद( बुलंदशहर)नेशन पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ चेयरमैन अंकुर अग्रवाल एडवोकेट ने ध्वजारोहण करके किया। राष्ट्र ध्वज को सलामी दी गई और सामूहिक राष्ट्रगान गाकर देश भक्ति के नारे बुलंद किए गए।

स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत समूह गान नृत्य भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रोचक प्रस्तुति से सभी अभिभावकों व आगंतुक अतिथियों को मोह लिया।
प्री नर्सरी से कक्षा दो के बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानी वेशभूषा और चरित्र प्रस्तूति गतिविधियों का आकर्षक प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने आजादी का महत्व बताया और देश की आजादी में शहीदों की कुर्बानियों पर प्रकाश डाला और नमन किया।
सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। राष्ट्र गान और देश की एकता अखंडता और गौरव की रक्षा का संकल्प लेने के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






