किसान इंटर कॉलेज पारसौल के प्रांगण में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस
संजय मलिक जी ने कॉलेज के लिए चार कमरों की निर्माण हेतु शिलान्यास किया

दनकौर:आज 15 अगस्त 2026 को किसान इंटर कॉलेज पारसौल गौतम बुध नगर के प्रांगण में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बहुत ही धूम-धाम से मनाया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय मलिक जी पारसौल निवासी ( समाजसेवी) जो वर्तमान डीजीपी गुजरात के ज्ञानेंद्र मलिक जी के छोटे भाई रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजेंद्र कुमार एवं संचालन संजीव कुमार जी ने किया ।
आज ही श्री संजय मलिक जी ने कॉलेज के लिए चार कमरों की निर्माण हेतु शिलान्यास किया। उन्होंने घोषणा की लगभग 35 से 40 लाख रुपए की लागत से अति शीघ इन चारों कमरों का निर्माण कराया जाएगा। कार्यक्रम में समस्त प्रबंध समिति, अभिभावक गण और क्षेत्र से गणमान्य अतिथि गण उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से प्रेरित बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में कालेज प्रबन्धक धर्मपाल सिंह जी एवं प्रधानाचार्य श्री यशपाल सिंह ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि गणों , प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारी गण,और क्षेत्र से आए सभी ग्रामीणों,पूर्व छात्र-छात्राओं आदि का हार्दिक आभार व्यक्त किया और क्षेत्र से कॉलेज के विकास में वृद्धि करने हेतु सहयोग के लिए आह्वान किया।
अपने उद्बोधन में उन्होंने देश को आजादी दिलाने में करोड़ों की संख्या में शहीद हुए जवानों की बलिदान को याद किया और छात्र छात्राओं से संकल्प लिया कि हम किसी भी कीमत पर अपने देश की आजादी की तरफ आंच नहीं आने देंगे।






