ग्रेटर नोएडा

भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा ने मनाया भव्य हरियाली तीज महोत्सव

ग्रेटर नोएडा: भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा द्वारा रॉयल हैबिटैट सेंटर ग्रेटर नोएडा में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

मानशी गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में शाखा से जुड़े परिवारों की मातृशक्ति एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में तीज की परंपराओं और पारिवारिक सौहार्द की सुंदर झलक देखने को मिली। महिलाओं एवं बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी सदस्यों का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम संयोजक किरन गुप्ता व कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती प्रीति गर्ग ने किया इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष मुकुल गोयल ने कहा कि शाखा की समस्त मातृशक्ति पिछले एक माह से निरंतर मेहनत, तैयारी एवं अभ्यास कर इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सभी मातृशक्ति एवं परिवारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति, संस्कार और पारिवारिक एकता को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में मानशी गोयल , दिव्या गोयल , प्रिंसेस श्वेता , किरन गुप्ता, पूनम अग्रवाल , वंदना गुप्ता , सविता शर्मा , सावित्री गुप्ता , पारुल बंसल , शिखा अग्रवाल , कोमल बंसल , मंजू शर्मा , प्रिया बंसल , प्रीति गर्ग , आलोक गोयल , आशुतोष गुप्ता , कुमार आदित्य, ओमप्रकाश अग्रवाल , गिरीश गुप्ता , अशोक अग्रवाल , मनोज बाबेजा , नवीन चिकारा , कपिल गर्ग , आदि सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!