दिल्ली एनसीआर

मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत ने किया अजमेरा ट्रेंड्स का उद्घाटन

दिल्ली:सानक्वेलिम में बुधवार को अजमेरा ट्रेंड्स के भव्य शोरूम का उद्घाटन गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अजमेरा ट्रेंड्स की टीम को बधाई दी और गोवा में व्यापार एवं रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए शुभकामनाएं दीं। यह गोवा राज्य में अजमेरा ट्रेंड्स की पहली फ्रैंचाइज़ी है। उद्घाटन समारोह में अजमेरा फैशन के फाउंडर एवं सीईओ श्री अजय अजमेरा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री अजय अजमेरा ने कहा कि गोवा में अजमेरा ट्रेंड्स की यह पहली शाखा है और कंपनी गोवा की जनता को हमेशा बेहतरीन गुणवत्ता के परिधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर फ्रैंचाइज़ी ओनर श्रीमती प्रिया शंभुराव राणे देसाई ने बताया कि अजमेरा ट्रेंड्स में महिलाओं के लिए साड़ी, कुर्ती, लहंगा और गाउन सहित विभिन्न प्रकार के परिधानों की विस्तृत रेंज वाजिब दामों पर उपलब्ध होगी।

उल्लेखनीय है कि अजमेरा ट्रेंड्स सूरत की प्रमुख टेक्सटाइल कंपनी अजमेरा फैशन की रिटेल फ्रैंचाइज़ी चेन है, जिसका देश भर में तेज़ी से विस्तार हो रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!