अगस्त क्रांति के तहत यूपीसीडा कार्यालय पर करप्शन फ्री इंडिया का हल्ला बोल प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा: अगस्त क्रांति 2026 के तहत जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ते हुए जलवायु एवं पर्यावरण प्रदूषण, नालों के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार तथा क्षेत्र के गोपालपुर गांव के ग्रामीणों के पुराने मकानों को अवैध निर्माण के नोटिस दिए जाने के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन की कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य चौधरी प्रेमराज भाटी के नेतृत्व में कासना स्थित यूपीसीडा कार्यालय पर हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने एवं मास्टर दिनेश नागर में कहां की यूपीसीडा अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए औद्योगिक क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं का तत्काल समाधान कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले प्रदूषित पदार्थों तथा नालों की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण एवं जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं नालों के निर्माण में गुणवत्ता और पारदर्शिता को लेकर भी ग्रामीणों एवं संगठन ने सवाल उठाए हैं। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं यूपीसीडा के अधिकारियों का रवैया ठीक नहीं है अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो इस भ्रष्ट व्यवस्था खिलाफ बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। चौधरी प्रेमराज भाटी ने कहा कि गोपालपुर गांव में वर्षों से बसे ग्रामीणों के पुराने मकानों को अवैध निर्माण बताते हुए नोटिस दिए जाने का भी संगठन ने कड़ा विरोध किया। उन्होंने ने कहा कि यदि ग्रामीण लंबे समय से अपने मकानों में निवास कर रहे हैं तो उनके मामले की निष्पक्ष जांच और सभी वैधानिक दस्तावेजों की जांच किए बिना उन्हें उजाड़ने की कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।
इस दौरान- मास्टर दिनेश नागर प्रेमराज भाटी प्रेम प्रधान राकेश नागर मलखान सिंह यादव झम्मन सिंह अजय भाटी तेजवीर चौहान यतेंद्र नागर ब्रह्म प्रधान शेर सिंह नवाब सिंह नागर जगन भाटी सुभाष भाटी धर्मपाल सिंह रिंकू बैसला सोनू भाटी प्रवीन मोहित अधाना अब्दुल खान जितेंद्र महेश मुकेश कृष्णपाल आदि लोग मौजूद रहे।






