
औरंगाबाद (बुलंदशहर )स्टेट हाइवे स्थित मेन सदर बाजार के चौराहे पर सुशील गुप्ता के दिल्ली स्वीट्स प्रतिष्ठान पर शुक्रवार को सावन मास के उपलक्ष में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे का शुभारंभ भगवान शिव को पूजा अर्चना कर भोग लगाकर किया गया। भंडारे में सैंकड़ों लोगों ने छोले चावल और हलवा प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में सुशील गुप्ता, दीपांशु गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा पत्रकार, पुनीत गर्ग, रुद्राक्ष अग्रवाल ,योगेश कुमार अग्रवाल, गौरव गर्ग,मानव गर्ग, आदि ने सहयोग किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






