बागपत

बागपत में रील बनाने पर 10 लाख रूपये तक की पुरस्कार राशि व ईनाम जीतने का मिला मौका

बागपत को नशामुक्त बनाने के लिए केटी विंग का बड़ा अभियान, नशे के खिलाफ रील बनाकर उठाएं आवाज और जीतें 10 लाख रुपये तक के इनाम

बागपत( उत्तर प्रदेश) नशामुक्त बागपत के संकल्प को साकार करने के लिए केटी विंग ने अनूठी मुहिम की शुरुआत की है। युवाओं में लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम को नशे के खिलाफ जन जागरूकता का माध्यम बनाते हुए ’’‘बागपत क्रिएटर्स लीग सीजन-1’’’ का आगाज किया गया है। 20 अगस्त 2026 से शुरू हुआ यह अभियान 25 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए तीन नशा मुक्ति रथ भी जनपद में भ्रमण कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। बागपत नगर के वात्सायन पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में केटी विंग के संस्थापक केटी भईया ने इसकी शुरूआत की। उन्होने कहा कि आज के युवा में बदलाव लाने की ताकत है। यदि युवा अपनी मांग को जोरदार तरीके से उठाकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचा सकते हैं और बड़े राजनीतिक बदलाव करा सकते हैं तो एकजुट होकर नशे जैसी सामाजिक बुराई को भी खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के बीच रील बनाना सबसे लोकप्रिय गतिविधियों में शामिल है। इसी को ध्यान में रखते हुए केटी विंग ने नशे के खिलाफ रील बनाने को अपनी मुहिम का प्रमुख हिस्सा बनाया है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ बेहतर रील बनाने वाले प्रतिभागियों को कुल 10 लाख रुपये तक की धनराशि व पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को एक लाख रुपये और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके बाद 10 लाख रुपये की कुल पुरस्कार राशि में से शेष धनराशि को केटी विंग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार 198 प्रतिभागियों को उनकी रील की श्रेष्ठता के आधार पर पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा। इसके अलावा रील बनाने वाले 500 प्रतिभागियों को भी केटी विंग के निर्धारित नियमों के अनुसार पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। अभियान को लेकर जनपद के युवाओं और सोशल मीडिया क्रिएटर्स में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग इस पहल के लिए केटी भईया और केटी विंग की सराहना कर रहे हैं। केटी भईया ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को नशे के खिलाफ रील बनाकर उसे फेसबुक अथवा इंस्टाग्राम पर अपलोड करना होगा और इसके बाद रील का लिंक केटी विंग के व्हाट्सऐप नंबर ’’9811704267’’ पर भेजना होगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि सोशल मीडिया की अपनी रचनात्मक क्षमता का इस्तेमाल समाज को नशामुक्त बनाने के लिए करें और इस अभियान को जनआंदोलन का रूप दें। केटी भईया ने कहा कि अभियान का संदेश साफ है -जो नशे के लिए बुलाए, उससे दूरी बनाए।

रिपोर्टर विवेक जैन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!