हिन्दू संगठनों ने एस डी एम स्याना को सौंपा ज्ञापन
कोड़ा शमशाबाद गौशाला की दशा सुधारने की मांग

औरंगाबाद (बुलंदशहर )विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कोडा शमसाबाद गौशाला की दुर्दशा और गौशाला में गौवंश की अकाल मृत्यु के जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए एस डी एम स्याना को ज्ञापन सौंपा। एस डी एम स्याना ने गौशाला की व्यवस्था में पर्याप्त सुधार कराने का आश्वासन दिया।
ब्लाक जहांगीराबाद तहसील स्याना अंतर्गत ग्राम कोड़ा शमशाबाद की कान्हा गौशाला में पशुओं को हरा चारा पानी तक उपलब्ध ना कराये जाने और भूख-प्यास से तड़प कर जान गंवाने की घटनाएं प्रकाश में आने पर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने चार दिन पूर्व गौशाला पहुंच कर अधिकारियों से व्यवस्था सुचारू कराये जाने की मांग की थी। लेकिन कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो सकी। गौशाला की दुर्दशा पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत सचिव प्रदीप गोस्वामी को सस्पेंड कर दिया और ग्राम प्रधान योगेन्द्र सिंह को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। बाबजूद इसके लगातार चार दिन में भी गौशाला में पशुओं के भोजन पानी की व्यवस्था सुचारू नहीं हो सकी। विश्व हिन्दू परिषद नेता नितिन सिंघल और बजरंग दल के नेता दीपक अग्रवाल दीनू आदि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एस डी एम स्याना लालजी विश्वकर्मा से उनके कार्यालय में भैंट कर स्थिति से अवगत कराया और गौशाला की अविलंब दशा सुधारने की मांग की। हिंदू संगठनों ने एस डी एम को बीस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। एस डी एम ने ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए शीध्र गौशाला में पशुओं को चारा और पानी व्यवस्था को सुचारू कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर दीपक अग्रवाल दीनू, नितिन सिंघल अनिश गहलोत हरीशंकर, मयंक, विपिन, प्रीतमसिंह, दीपक पारचा,मोनू आर्य सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल
।






